FestivalIndia

छठ पूजा: जल भीतर खडे हो सूर्य को अर्ध्य दिया गया

परिवहन विशेष। एस डी सेठी। छठ पूजा 2023  रविवार को जल भीतर खडे होकर लाखों लोगों ने अस्ताचल सूर्य  को अर्ध्य दिया गया।    महिलाओ ने जल में दूध,चावल,लालफूल,और कुश डालकर सूर्य की ओर मुख करके छाती के बीचोंबीच कलश को लाकर सूर्य मंत्र जाप के बीच जल की धारा को धीरे-धीरे प्रवाहित कर भगवान सूर्य को अर्पित किया। अर्ध्य के बाद सूर्यदेव को नमस्कार कर टोकरी में फल और ठेकुआ,गन्ना आदि  को भी लेकर अपनी-अपनी मनोकामना कर  उपासना की गई।                           इसी क्रम में रोहिणी दिल्ली के विजय विहार फेज-2 , स्थित महादेव चौक पर बने  छठ घाट पर सैंकडों पूर्वांचलियों ने सूर्य उपासना की। इस बावत रिठाला के वार्ड-24 के अध्यक्ष उमेश गुप्ता ने बताया कि यह छठ घाट दिल्ली सरकार के तहत क्षेत्र  के विधायक महेंद्र गोयल के सानिध्य  में आयोजित किया जा रहा है। सैंकडों पूर्वांचली महिलाओ ने छठ के तीसरे दिन अस्त होते सूर्य को अर्ध्य दिया। हालांकि वैदिक पंचांग के मुताबिक शाम 05 बजकर 26 मिनट पर सूर्य अस्त हुआ। अब छठ व्रती सोमवार अल सुबह उगते सूर्य को भी अर्ध्य किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker