
नींद की 5 गोलियां जो रोज खिलाई जा रही हैं और असली खेल – ऑक्सीजन का व्यापार!
क्रिकेट से रील तक, भंडारे से फ्री के जाल तक – जनता को कब तक सुलाया जाएगा?
जब साँस लेना भी महंगा हो जाएगा, तब जागोगे क्या?
विशेष संपादकीय विश्लेषण | परिवहन विशेष समाचार पत्र दैनिक
मुख्य बिंदु – एक नज़र में
– मुख्य सवाल: क्या जनता को जानबूझकर असली मुद्दों से दूर रखा जा रहा है?
– 5 गोलियां: क्रिकेट, रील-सेल्फी, भंडारा-यात्रा, धर्म बनाम धर्म, फ्री का जाल
– असली खेल: जंगल कटेंगे, हवा जहरीली होगी, ऑक्सीजन बिकेगी
– इतिहास की चेतावनी:
– पानी पहले मुफ्त था, आज बोतल में बिकता है।
– बीज पहले मुफ्त थे, आज कंपनी के हैं।
– हवा पहले मुफ्त थी, आज एयर प्यूरीफायर बिक रहा है।
– परिणाम:
– बारिश कम,
– जमीन का पानी सूखा,
– जानवर मरे,
– आदिवासी उजड़े,
– अंत में हम सबका दम घुटा
– समाधान:
– गाली से नहीं, समझने से।
– पूछना सीखो,
– रील से रियल पर आओ,
– प्रकृति को धर्म बनाओ
1. भूमिका – देशवासी गहरी नींद में हैं, ये सच है देशवासी गहरी नींद में हैं, ये सच है पर नींद टूटती भी है – जब साँस अटकती है।
बस डर ये है कि तब तक बहुत देर न हो जाए सुबह से रात तक हम इतनी चीजों में उलझे रहते हैं कि हमें पता ही नहीं चलता कि
* हमारे गाँव का जंगल कट रहा है,
* हमारी नदी बिक रही है,
* हमारे स्कूल में टीचर नहीं है,
* हमारी हवा जहरीली हो रही है।
यह लेख किसी धर्म के खिलाफ नहीं है, किसी खेल के खिलाफ नहीं है, किसी आनंद के खिलाफ नहीं है यह लेख उस नशे के खिलाफ है, जिसमें जनता को असली सवाल पूछने से रोका जा रहा है।
2. नींद की पहली गोली – क्रिकेट
क्रिकेट – मैच जीते तो देशभक्ति, हारे तो गद्दारी 3 घंटे के मैच में पूरा देश भूल जाता है कि उसके गाँव का जंगल कट रहा है, उसकी नदी बिक रही है, उसके स्कूल में टीचर नहीं है।
क्रिकेट बुरी चीज नहीं है खेल ऊर्जा देता है, एकता देता है, आनंद देता है, पर जब क्रिकेट ही देश की सबसे बड़ी चिंता बन जाए, तो समझ लो जनता को नशा दे दिया गया है।
सवाल ये नहीं है कि तुम मैच देखते हो या नहीं। सवाल ये है कि मैच खत्म होने के बाद तुम अपने गाँव, अपनी नदी, अपने जंगल के बारे में पूछते हो या नहीं?
3. नींद की दूसरी गोली – रील और सेल्फी हर कोई हीरो बनना चाहता है, पर कोई नागरिक नहीं बनना चाहता।
15 सेकंड की रील के लिए 5 घंटे मेकअप, पर 5 मिनट अपने मोहल्ले के पेड़ को बचाने के लिए फुरसत नहीं।
हम दिखने में बिजी हैं, होने में नहीं रील बनाना गलत नहीं है। सेल्फी लेना गलत नहीं है। गलत ये है कि हमारी पहचान सिर्फ दिखावे तक सिमट गई है। हम कैमरे के लिए जीते हैं, कर्तव्य के लिए नहीं।
* एक रील पेड़ काटने के खिलाफ भी बनाओ,
* एक सेल्फी घाट साफ करते हुए भी लो।
धर्म दिखावे में नहीं, दायित्व में है।
4. नींद की तीसरी गोली – भंडारा और धार्मिक यात्रा सरकार को पता है, पेट भरा हो तो दिमाग नहीं चलता। इसलिए भंडारे पर भंडारा, यात्रा पर यात्रा, कथा पर कथा।
धर्म के नाम पर भीड़ जुटाओ, और उसी भीड़ की जमीन के नीचे से जंगल काटकर, खदान खोदकर, बेच दो।
भगवान के नाम पर जनता को प्रसाद दो, और प्रकृति के नाम पर जनता को लूट लो।
भंडारा पुण्य है। यात्रा श्रद्धा है। कथा ज्ञान है लेकिन जब भंडारा, यात्रा और कथा सिर्फ भीड़ जुटाने और सवालों से बचने का साधन बन जाएं, तो वह धर्म नहीं, प्रबंधन बन जाता है।
जब भी कोई नेता भंडारा कराए, पूछो – हमारे जंगल का क्या हुआ?
जब भी कोई यात्रा निकले, पूछो – हमारी नदी क्यों गंदी है?
पूछना अधर्म नहीं है। पूछना ही धर्म है।
5. नींद की चौथी गोली – धर्म बनाम धर्म हिन्दू-मुस्लिम, जात-पात, मंदिर-मस्जिद।
जब जनता आपस में ही लड़ती रहेगी, तो वो पूछेगी ही नहीं कि – भाई,
* ये जंगल किसने काटा?
* ये नदी किस कंपनी को दी?
* ये पहाड़ किसके नाम हुआ?
धर्म का अर्थ है – जोड़ना। धर्म का अर्थ है – धारण करना लेकिन जब धर्म को लड़ाई का हथियार बना दिया जाए, तो धर्म भी रोता है और देश भी टूटता है।
लड़ाई में जनता का समय जाता है, ऊर्जा जाती है, भाईचारा जाता है।
और इसी बीच, जंगल कट जाता है, नदी बिक जाती है, खदान खोद दी जाती है।
जो तुम्हें आपस में लड़ाता है, वो तुम्हारे हिस्से की प्रकृति को बेच रहा है -इसे समझना ही जागना है।
6. नींद की पांचवीं गोली – फ्री का जाल फ्री बिजली, फ्री राशन, फ्री पैसा। फ्री में मिलने वाली चीज का मूल्य नहीं समझ आता। और यही हो रहा है ऑक्सीजन के साथ।
फ्री मदद बुरी नहीं है। गरीब को सहारा देना राज्य का कर्तव्य है पर
* जब फ्री ही राजनीति बन जाए,
* जब फ्री के बदले सवाल पूछना बंद कर दिया जाए,
* जब फ्री के नाम पर जनता को आश्रित बना दिया जाए, तो
* फ्री भी एक जाल बन जाता है।
आज पेड़ मुफ्त में ऑक्सीजन दे रहे हैं, इसलिए उनकी कोई कीमत नहीं है जिस चीज की कीमत नहीं समझी जाती, उसे ही सबसे पहले खत्म किया जाता है।
7. अब आइए असली खेल पर – ऑक्सीजन का व्यापार कल जब ये जंगल कट जाएंगे, जब हवा जहरीली हो जाएगी, जब हर शहर में ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए लाइन लगेगी – तब यही ऑक्सीजन बिकेगी।
इसे कहते हैं – पहले मुफ्त की चीज को खत्म करो, फिर उसी चीज को बेचकर अमीर बनो।
देखिए इतिहास –
* पहले पानी मुफ्त था, फिर बोतल में बिकने लगा – 20 रुपये लीटर।
* पहले बीज मुफ्त थे, फिर कंपनी के हो गए।
* पहले हवा मुफ्त थी, अब एयर प्यूरीफायर बिक रहा है।
कल ऑक्सीजन पार्लर खुलेंगे, ऑक्सीजन सिलेंडर EMI पर मिलेगा, ऑक्सीजन मास्क फैशन होगा। और जनता तब जागेगी जब साँस लेना भी महंगा हो जाएगा।
8. जंगल काटना सिर्फ पेड़ काटना नहीं है जंगल काटना मतलब –
– बारिश कम होना
– जमीन का पानी सूखना
– जानवरों का मरना
– आदिवासियों का उजड़ना
– और अंत में, हम सबका दम घुटना
सबसे पहले यह समझे
* जंगल सिर्फ लकड़ी नहीं है।
* जंगल बारिश है,
* जंगल पानी है,
* जंगल ऑक्सीजन है,
* जंगल जीवन है।
पर किसको फुरसत है? सबको लगता है – मेरे घर में AC है, मेरे पास पैसा है, मैं बच जाऊंगा।
AC भी उसी ऑक्सीजन से चलेगा जो पेड़ देंगे। पैसा खाया नहीं जाता, साँस खरीदी नहीं जाती।
याद रखने योग्य बात यह है की
* AC कमरे को ठंडा कर सकता है, पर फेफड़ों को ऑक्सीजन नहीं दे सकता।
* पैसा अस्पताल का बिल भर सकता है, पर जंगल नहीं उगा सकता।
9. तो क्या करें ?
* जागना होगा, पर कैसे ? गाली देने से नहीं, समझने से।
1. पूछना सीखो –
* जब भी कोई नेता भंडारा कराए, पूछो – हमारे जंगल का क्या हुआ?
* जब भी कोई यात्रा निकले, पूछो – हमारी नदी क्यों गंदी है?
* जब भी कोई वादा करे, पूछो – हमारे स्कूल, हमारे पेड़, हमारी हवा का क्या होगा?
पूछना विद्रोह नहीं है। पूछना नागरिक का अधिकार है।
2. रील से रियल पर आओ – एक रील पेड़ काटने के खिलाफ भी बनाओ, एक सेल्फी घाट साफ करते हुए भी लो।
तुम्हारे फोन में जितनी ताकत है, उतनी ताकत किसी हथियार में नहीं है। उस ताकत को दिखावे में मत गंवाओ, उसे देश के काम में लगाओ।
3. प्रकृति को धर्म बनाओ –
* छठ में जैसे नदी पूजते हो, वैसे ही रोज नदी को गंदा मत करो।
* पेड़ को राखी बांधो, उसे अपना भाई मानो। वो ही तुम्हें ऑक्सीजन देगा, वो ही तुम्हें बचाएगा।
धर्म मंदिर में ही नहीं है। धर्म नदी में है, पेड़ में है, हवा में है, मिट्टी में है।
* जो प्रकृति को पूजता है, वो उसे काट नहीं सकता।
* जो नदी को माँ मानता है, वो उसे गंदा नहीं कर सकता।
10. संपादकीय निष्कर्ष – बुद्धि पर पड़े पर्दे को हटाओ अपनी बुद्धि पर पड़े पर्दे को हटाओ, हाथों चंदन करो और स्वयं के स्वार्थ को छोड़कर देश के हित के बारे में सोचो। अगर देश है तो तुम हो, जिस दिन देश ना होगा तुम भी नहीं होवोगे!
यह नारा नहीं है, यह सत्य है। देश सिर्फ नक्शा नहीं है। देश जंगल है, नदी है, हवा है, मिट्टी है, लोग हैं।
* जब जंगल कटेगा, तो नक्शा बचेगा, पर देश नहीं बचेगा।
* जब नदी बिकेगी, तो सीमा बचेगी, पर जीवन नहीं बचेगा।
* जब हवा जहरीली होगी, तो झंडा बचेगा, पर साँस नहीं बचेगी।
> देशवासी गहरी नींद में हैं, ये सच है। पर नींद टूटती भी है – जब साँस अटकती है।
> बस डर ये है कि तब तक बहुत देर न हो जाए। इसलिए आज जागो, कल नहीं। पूछो, समझो, बचाओ।



