CultureEducationNews

अंग्रेजों के छक्के छुड़ाने वाली रानी लक्ष्मीबाई की जयंती मनाई

अंग्रेजों के छक्के छुड़ाने वाली रानी लक्ष्मीबाई की जयंती मनाई

वीरांगना को शत्-शत् नमन किया

खूंटी। रानी लक्ष्मीबाई की 198 वीं जयंती विश्व विद्या मार्ग नवयुग पत्रकार महासंघ के तत्वावधान में भगतसिंह चौक पर मनाई गई। विश्व विद्या मार्ग नवयुग पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष डॉ दीपक कुमार घोष ने कहा कि देश की महान वीरांगना, जिसने मात्र 29 साल की उम्र में अंग्रेजी हुकूमत को हिला दिया था।
उन्होंने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई का जन्म 19 नवम्बर 1828 को वाराणसी में हुआ था। बचपन का नाम मणिकर्णिका था । वह बचपन से ही घुड़सवारी, तलवारबाजी में माहिर थीं। विवाह के बाद वे झाँसी की रानी बनीं। मुरहू के समाजसेवी डॉ धर्मेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई अपने पति की मृत्यु के बाद जब अंग्रेजों ने झाँसी हड़पनी चाही, तो रानी ने कहा – *”मैं अपनी झाँसी नहीं दूँगी।”*और युद्ध के समर में कूद पड़ीं।1857 की क्रांति में रानी ने पीठ पर बेटे दामोदर राव को बाँधकर, हाथ में तलवार लेकर युद्ध किया। झाँसी, कालपी, ग्वालियर तक अंग्रेजों से लोहा लिया। अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष तपन घोष ने कहा कि 18 जून 1858 को ग्वालियर में युद्ध करते हुए रानी लक्ष्मीबाई वीरगति को प्राप्त हुईं, लेकिन जीते-जी झाँसी नहीं दी। युवा सामाजिक कार्यकर्ता ध्रुवेन्द्र भास्कर ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई आज भी नारी शक्ति, साहस और स्वाभिमान की प्रतीक हैं। शिक्षाविद् सुधांशु दत्ता ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है।कवि ने सच ही लिखा है, खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी। जितेन्द्र पांडे, तुलसी प्रजापति, किशोर ठाकुर ने भी वीरांगना को शत् शत् नमन करते हुए याद किया।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker