CultureNews

पूर्वी भारत साहित्य परिषद के तत्वावधान में महाकवि कालिदास जी की जयंती मनाई गई

पूर्वी भारत साहित्य परिषद के तत्वावधान में महाकवि कालिदास जी की जयंती मनाई गई

खूँटी। पूर्वी भारत साहित्य परिषद के तत्वावधान में महाकवि कालिदास जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में साहित्यकारों, कवियों और साहित्य प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत महाकवि कालिदास जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद उपस्थित कवियों ने कालिदास जी की रचनाओं का पाठ किया और उनके जीवन पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर पूर्वी भारत साहित्य परिषद के अध्यक्ष*डॉ. दीपक कुमार घोष ने कहा कि महाकवि कालिदास जी भारतीय साहित्य के शिखर पुरुष हैं। उन्होंने कहा कि कालिदास जी सिर्फ कवि नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, प्रकृति और मानव मन के सबसे बड़े चितेरे थे।
मुरहू के समाजसेवी डॉ धर्मेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि “कालिदास जी की रचनाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जितनी उस समय थीं। ‘अभिज्ञान शाकुंतलम्’, ‘मेघदूतम्’, ‘कुमारसंभवम्’, ‘रघुवंशम्’ जैसी कृतियों ने भारतीय साहित्य को विश्व पटल पर पहचान दिलाई। अखिल भारतीय सांस्कृतिक विकास महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष तपन घोष ने कहा कि कालिदास जी ने प्रकृति को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया और प्रेम, विरह, भक्ति और सौंदर्य को जिस तरह शब्दों में पिरोया, वह आज भी अद्वितीय है।”युवा ध्रुवेन्द्र भास्कर ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को कालिदास जी के साहित्य से जुड़ना चाहिए, क्योंकि उनमें भारतीय संस्कार और जीवन मूल्य छिपे हैं। पूर्व शिक्षाविद् सुधांशु दत्ता, गुरु अनुप राय, जितेन्द्र पांडे सहित अन्य ने श्रद्धांजलि अर्पित दी।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker