DevelopmentEducationNews

हिमाचल प्रदेश के लिए प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण (ToT) कार्यक्रम

हिमाचल प्रदेश के लिए प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण (ToT) कार्यक्रम

हरियाणा/हिसार (राजेश सलूजा) : क्षेत्रीय निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल विशाल अरोड़ा, श्री राजेश मीना (संयुक्त निदेशक) एवं श्री नितेश कुमार मौर्य (सहायक निदेशक), राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (NSTI), लुधियाना के कुशल मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में, हिमाचल प्रदेश राज्य द्वारा नामांकित 25 प्रतिभागियों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण (Training of Trainers – ToT) कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन 16 नवंबर से 20 नवंबर 2026 तक NSTI लुधियाना में किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागी प्रशिक्षकों के तकनीकी ज्ञान, व्यावहारिक कौशल एवं शिक्षण क्षमताओं को बढ़ाना था। इसके अंतर्गत व्यवस्थित सैद्धांतिक सत्रों, व्यावहारिक प्रशिक्षण, आपसी संवाद एवं ज्ञान साझा करने जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह एवं सक्रियता के साथ प्रशिक्षण गतिविधियों में भाग लिया। इस प्रशिक्षण के माध्यम से उन्होंने महत्वपूर्ण जानकारियां एवं व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया, जिससे वे अपने-अपने संस्थानों में प्रशिक्षण की गुणवत्ता को बेहतर बनाने तथा प्रभावी ढंग से शिक्षण कार्य करने में सक्षम हो सकेंगे।
पांच दिवसीय यह प्रशिक्षण कार्यक्रम सभी 25 प्रशिक्षुओं की सक्रिय सहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश में कौशल विकास प्रशिक्षण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा प्रशिक्षण की गुणवत्ता में सुधार लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker