AccidentsNews

बुलडोजर हादसे में जान गंवाने वाले मासूम के परिजनों से मिले सीएम योगी, परिवार को बंधाया ढांढस

बुलडोजर हादसे में जान गंवाने वाले मासूम के परिजनों से मिले सीएम योगी, परिवार को बंधाया ढांढस

गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पीडीए रैली के दौरान बुलडोजर की चपेट में आने से जान गंवाने वाले 12 वर्षीय मासूम बच्चे के परिजनों से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार के बीच पहुंचकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें ढांढस बंधाया।
इस दौरान गोरखपुर के सांसद एवं अभिनेता रवि किशन भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। मासूम की असामयिक मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। मुख्यमंत्री का पीड़ित परिवार के बीच पहुंचना इस कठिन समय में उनके प्रति संवेदना और सहानुभूति प्रकट करने का संदेश है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker