आजकल दिल्ली मेट्रो के अंदर के कई तरह की रील और विडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होते आ रहे है। अब एक नया विडियो वायरल हो रहा है जिसमे मेट्रो में मच्छरों से परेशान यात्रियों को देखा जा सकता है। यह वीडियो देखने के बाद लोग मेट्रो की व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। यह वायरल वीडियो ग्रे (द्वारका- नजफगढ़- ढांसा बार्डर) कॉरिडोर का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कैसे चलती मेट्रो में मच्छरों से यात्री परेशान हैं। विडियो में यात्री, गमछे, रूमाल और हाथों से मच्छरों को भगाते दिख रहे हैं। वैसे इन दिनों पूरी दिल्ली में मच्छरों का आतंक बढ़ा हुआ है। इस वजह से शाम होते ही मच्छरों से परेशानी बढ़ जाती है। मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो का गेट खुलने के दौरान मच्छर मेट्रो में प्रवेश कर जाते हैं। पहले भी ग्रे लाइन और ब्लू लाइन पर इंद्रप्रस्थ से यमुना बैंक स्टेशन के बीच मेट्रो में मच्छरों की परेशानी की बाते सामने आ चुकी है। लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मच्छरों की उत्पत्ति रोकने कि लिए जरूरी कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। ग्रे लाइन मेट्रो में मच्छरों के आतंक से यात्री परेशान, क्या मेट्रो प्रशासन इसका कोई हल निकालेगा ??
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.